Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया:आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

    8 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान इरफान खान उर्फ आदित्य पुत्र सनाउल्लाह खान निवासी ग्राम तेतरी के रूप में हुई है। उसे 25 अप्रैल (शनिवार) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपना नाम और धर्म छिपाकर खुद को 'आदित्य' बताया था। उसने पीड़िता का विश्वास जीता और उसे गोवा ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे झूठी शादी का नाटक किया। कुछ समय बाद वह पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता जब आरोपी की तलाश में उसके गांव तेतरी पहुंची, तब उसे पता चला कि 'आदित्य' नाम से पहचान बनाने वाला व्यक्ति वास्तव में इरफान खान है और वह पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद पीड़िता ने त्रिलोकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस टीम में उपनिरीक्षक गणेश कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल सत्यबीर यादव, कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल सागर जायसवाल और कांस्टेबल नितिन पाठक शामिल थे। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती में पहले दिन का पेपर समाप्त:अभ्यर्थी बोले- UPSI की टक्कर का था पेपर, GK-GS ने उलझाया
    Next Article
    रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी और शिक्षा विभाग का छापा:कोर्स कमीशनखोरी और टैक्स चोरी का आरोप, संदिग्ध लेन-देन और रिकॉर्ड में अंतर मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment