Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धंधरौल बांध में दो लोगों की डूबने से मौत:मछली पकड़ते समय गहरे पानी में डूबे, साथी मे मचाया शोर

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव के पास स्थित धंधरौल बांध में गुरुवार दोपहर दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए बांध में उतरे थे। जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय दशमी पुत्र रामविलास और 48 वर्षीय रामराज उर्फ बच्चा पुत्र राम मूरत बिंद गुरुवार दोपहर अपने साथी आशीष पुत्र अर्जुन के साथ बांध पर मछली पकड़ने गए थे। लगभग साढ़े 12 बजे दशमी और रामराज मछली पकड़ने के लिए बांध के पानी में उतरे। मछली पकड़ने के दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। किनारे खड़े उनके साथी आशीष ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। आशीष का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और मृतकों के परिजन मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पन्नूगंज थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। हालांकि, जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दयालबाग में सेवा, सतसंग और तिलक संग होली:सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आध्यात्मिक होली उत्सव, सत्संगियों ने किया पाठ
    Next Article
    मेरठ में एक करोड़ ठगने वाला नटवर लाल गिरफ्तार:मुंबई से आरोपियों को लेकर लौटी पुलिस, माल बरामद करने के भी मिल रहे संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment