Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार:ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, भाजपा नेताओं-अफसरों ने डिस्चार्ज का दबाव बनाया

    14 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। ममता बनर्जी ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और पुलिस ने दबाव बनाया। अभिषेक पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। ममता ने कहा- साउथ कोलकाता के DCP ने अस्पताल पर दबाव डाला हमले के बाद अभिषेक को पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया। ममता भी उनसे मिलने पहुंचीं थी। अपोलो में डॉक्टरों ने अभिषेक को घर पर आराम की सलाह दी। बाद में उन्हें बेले व्यू अस्पताल ले जाया गया। अभिषेक से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने शनिवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता के 2 आरोप; बोलीं- अब घर पर इलाज 3 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम… भीड़ ने अभिषेक को घेरा, अंडे-पत्थर फेंके अभिषेक को सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकाला हाथापाई के दौरान अभिषेक की शर्ट भी फाड़ दी गई अभिषेक सोनारपुर में जहां गए थे, वहां चुनाव के बाद हिंसा हुई थी दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सोनारपुर बेहत संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच चुनावों के दौरान और बाद में राजनीतिक हिंसा होती रही हैं। विधानसभा चुनाव 2026 के बाद मई में हुई हिंसा में सोनारपुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। वहीं सोनारपुर के कामराबाद नस्करपाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सौमेन दास के घर में आग लगा दी गई थी। सोनारपुर दक्षिण से भाजपा की रूपा गांगुली विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया था। 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता ने चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू:इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम
    Next Article
    राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से बात की:स्टूडेंट्स ने कहा- हमें आतंकवादी-पाकिस्तानी बुलाया गया; राहुल बोले- सवाल पूछने पर जवाबों की जगह अपमान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment