Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    U-19 वर्ल्ड कप के हीरो तन्मय अब IPL में अंपायर:विराट की टीम से जीता था खिताब, यूपी के पहले पूर्व क्रिकेटर बने

    10 hours ago

    2

    0

    भारतीय क्रिकेट में अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो रहे तन्मय श्रीवास्तव अब एक नई भूमिका में मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे तन्मय, आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगे। वे उत्तर प्रदेश के पहले पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईपीएल में अंपायर की जिम्मेदारी मिली है। तन्मय ने साल 2020 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अंपायरिंग की दुनिया में कदम रखा और कड़ी मेहनत के बाद BCC की अंपायरिंग परीक्षा पास की। उनके अनुभव को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें इस सीजन IPL में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। तन्मय इस सीजन में कुल 10 मुकाबलों में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। इनमें से 4 मैचों में वे फील्ड अंपायर होंगे, जबकि एक मैच में टीवी अंपायर और 5 मैचों में फोर्थ अंपायर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। 28 अप्रैल से होगी शुरुआत तन्मय श्रीवास्तव बतौर फील्ड अंपायर अपने सफर की शुरुआत 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच होने वाले मैच से करेंगे। इसके अलावा वे 5 मई को दिल्ली, 10 मई को रायपुर और 18 मई को चेन्नई में होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में मैदान पर अंपायरिंग करते दिखाई देंगे। ग्रीन पार्क से निकला हुनर कानपुर के ग्रीन पॉर्क स्टेडियम का तन्मय से गहरा नाता रहा है। उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में ग्रीन पार्क क्रिकेट छात्रावास में प्रवेश लिया था। कोच रमेश पाल की देखरेख में उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सीखीं। साल 2000 से 2008 तक वे यहीं प्रशिक्षित हुए और यहीं से उन्होंने उत्तर प्रदेश और अंडर-19 टीम तक का सफर तय किया। दिलचस्प बात यह है कि तन्मय ने अपना आखिरी रणजी मैच भी साल 2018 में इसी ग्रीन पार्क के मैदान पर खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 रनों की पारी खेली थी साल 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में तन्मय श्रीवास्तव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिसने भारत को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 और 2009 में वे Kings XI Punjab का हिस्सा भी रहे। अपने करियर में उन्होंने 90 प्रथम श्रेणी मैचों में 4918 रन बनाए हैं। अब मैदान के बीचों-बीच खड़े होकर वे अपनी दूसरी पारी को उतनी ही सटीकता से निभाने के लिए तैयार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में आंधी-बारिश में दीवार गिरी, महिला की मौत:मलबे में दबने से पति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सूबेदारगंज स्टेशन पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया:रेलवे स्टाफ की मदद से हुई प्लेटफार्म पर डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment