Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC ने BHU के वेबसाइट में 65 कमी खोजी:पत्र भेजकर ठीक करने की सलाह दी, कम्प्यूटर सेंटर समन्वयक ने सभी विभागों से मांगा डिटेल

    1 hour ago

    2

    0

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय यूजीसी के मानकों पर अब तक अपनी वेबसाइट अपडेट नहीं कर पाया है। वेबसाइट की समीक्षा के बाद यूजीसी ने अलग-अलग वर्गों में लगभग 65 बिंदुओं पर सुधार के निर्देश जारी किए हैं। इनमें विजिटर की जानकारी से लेकर आय-व्यय, विभागों में शोध संबंधी सूचनाएं, शिकायतें और उनपर कार्रवाई आदि को अद्यतन रखने को कहा है। वेबसाइट ठीक करने की दी सलाह पांच संस्थान, 15 संकाय और 140 से ज्यादा विभागों वाले बीएचयू की वेबसाइट पर हर तरह की सूचनाओं की उम्मीद की जाती है। हालांकि ज्यादातर सूचनाएं यहां समय से अपडेट नहीं हो पातीं। यूजीसी के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ब्यूरो की तरफ से इस संबंध में बीएचयू को पूरी सूची भेजी गई है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित सूचनाओं के साथ प्रशासनिक, एकेडमिक, प्रवेश और शुल्क, शोध, छात्र सुविधाएं, पुराछात्र सहित 10 वर्गों में सूचनाओं की कमी को इंगित किया गया है। कंप्यूटर सेंटर को अपडेट करने की मिली जिम्मेदारी बीएचयू की वेबसाइट का प्रबंधन कर रहे कंप्यूटर सेंटर की तरफ से इस संबंध में सभी विभागों से अद्यतन जानकारी मांगी गई है। कंप्यूटर सेंटर समन्वयक की तरफ से बताया गया कि हर सूचना से संबंधित लिंक और मेनू तैयार कर दिये गए हैं। अब यह विभागों की जिम्मेदारी है कि जानकारियों को अपडेट रखें। इस संबंध में कंप्यूटर सेंटर की तरफ से विशेषज्ञ ऑपरेटरों की भी तैनाती की गई है। इन बिंदुओं पर सुधार की गुंजाइश बीएचयू का एमओए (मेमोरैंडम ऑफ एसोसिएशन), सांस्थानिक विकास योजना, रिकॉग्निशन, वार्षिक रिपोर्ट, वार्षिक बैलेंस शीट, आय-व्यय, ऑडिट रिपोर्ट, सतर्कता अधिकारी, लोकपाल, प्रबंधन बोर्ड, बोर्ड ऑफ स्टडीज, एकेडमिक कैलेंडर, यूजीसी से मान्यता प्राप्त कार्यक्रम, आईक्यूएसी, अकादमिक सहयोग, फीस रीफंड पॉलिसी, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, छात्र सुविधाएं, प्लेसमेंट, आंतरिक शिकायत समिति, एंटी रैगिंग सेल, एलुमनाई एसोसिएशन आदि।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी चौकी में हंगामा, 29 लोगों पर केस दर्ज:दरोगा से धक्का-मुक्की कर संदिग्धों को छुड़ाया, वीडियो वायरल
    Next Article
    लखनऊ में मंत्री असीम अरुण ने बांटी पूड़ी-सब्जी:पहले बड़े मंगल पर 1000 से अधिक भंडारे, मैंगो शेक का प्रसाद बंटा...VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment