Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ukraine के जापोरिज्जिया में सहायता केंद्र पर Russia का हमला, 26 लोगों की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    कीव, तीन नवंबर (एपी) दक्षिणी यूक्रेन में मानवीय सहायता केंद्र और एक आश्रय स्थल पर सोमवार को रूस की ओर से किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि रूसी हमले में सबसे पहले मानवीय सहायता सामग्री वितरित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक स्कूल की इमारत को निशाना बनाया गया और इसके बाद पास स्थित एक आश्रय स्थल पर भी हमला किया गया।जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह इस बात का एक और सबूत है कि रूस तनाव कम करना नहीं चाहता।’’ दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र के कोमिशुवाखा गांव में ये हमले ऐसे समय हुए, जब सोमवार को देश के एक अन्य दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन में स्थानीय स्तर पर लागू युद्धविराम समाप्त हो गया। इस समझौते के तहत रूस के कब्जे वाले अग्रिम क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने की अनुमति दी गई थी। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘एक समय ऐसा लगा था कि शांति की दिशा में आगे बढ़ना संभव है, लेकिन इन हत्याओं के जरिए रूस ने इसके बिल्कुल विपरीत संदेश दिया है कि वह और अधिक खूनखराबा चाहता है।’’ जेलेंस्की ने बाद में राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि यूक्रेन इस समय अपनी रक्षा के लिए जरूरी मिसाइल की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में रूस की ओर से हमले और तेज किए जाने की आशंका है।स्थानीय अधिकारियों द्वारा इंटरनेट पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय आपातकालीन बचावकर्मी इमारतों के मलबे में लोगों की तलाश के लिए टॉर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब भी करीब 20 लोग लापता हैं ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जापोरिज्जिया के एक सैन्य अधिकारी मायखाइलो सेमीकिन के अनुसार, सोमवार शाम को बचाव अभियान में बाधा आई, क्योंकि रूस के ड्रोन ने उसी इलाके में कई और हमले किए।यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी अधिकारियों ने रूस की ओर से कई ड्रोन हमले किए जाने की जानकारी दी। इन हमलों में कम से कम 17 लोग घायल हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Helicopter Crash | नेपाल के सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत और एक अन्य घायल
    Next Article
    Smartphone Battery में क्यों होता है Blast, फोन को फटने से बचाने के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment