Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उमस और धूप ने किया बेहाल, जुलाई में होगी बारिश:दिन में तेज धूप, शाम और रात में छा सकते हैं बादल; पारा 39.4 डिग्री पहुंचा

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर शहर में तेज धूप और भीषण उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से साफ आसमान के बीच निकली तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की, जबकि हवा में नमी अधिक होने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी का एहसास बना रहा। दोपहर के समय उमस इतनी अधिक थी कि घर से बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून तक शहर में बादल छाने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है, जिससे उमस बनी रहेगी। धूप व उमस ने किया बेहाल सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और नमी के प्रभाव से लोगों को गर्मी अधिक महसूस हुई। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही और लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा व पानी का सहारा लेते दिखे। बारिश के बाद दिन में बढ़ी उमस शनिवार देर रात हुई 17.7 मिमी बारिश से रात के समय मौसम में कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन रविवार सुबह आसमान साफ होने के बाद धूप निकलते ही उमस फिर बढ़ गई और दिनभर लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। जून के अंत तक आएगा मानसून मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर में जून के अंत तक मानसून आ जाएगा। एक जुलाई तक मानसून की बारिश शुरु हो जाएगी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल तेज धूप निकलेगी जो कि तापमान को बढ़ाएगी। पारा 40-43 डिग्री तक रह सकता है। शाम व सुबह के समय बादल छा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी के रामपुर दौरे से पहले सुरक्षा जांच तेज:रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान
    Next Article
    सोनभद्र में चौकीदार के पिता को रस्सी से बांधकर पीटा:आठ नामजद आरोपियों पर मारपीट का मामला दर्ज, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment