Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UN में नेपाल पीएम ने भारत-चीन को थैंक्यू कहा:बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आएं, भोटेकोशी की बाढ़ पूरी दुनिया को चेतावनी

    9 hours ago

    2

    0

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भोटेकोशी की बाढ़ के बाद मदद के लिए भारत और चीन को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमालय में बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नेपाल, भारत और चीन को साथ आना होगा। शाह ने भोटेकोशी की बाढ़ को सिर्फ नेपाल की आपदा नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतावनी बताया। शाह ने कहा कि इस बाढ़ ने सड़कें, पुल, स्कूल, घर और लोगों के काम-धंधे तबाह कर दिए। उन्होंने दुनिया से अपील करते हुए कहा कि जलवायु आपदा से प्रभावित गरीब देशों को दोबारा खड़ा करने के लिए कर्ज नहीं, ग्रांट यानी ऐसी मदद दी जाए जिसे वापस न करना पड़े। हिमालय के लिए भारत-चीन के साथ अलर्ट सिस्टम बनाने का प्रस्ताव बालेन शाह ने नेपाल, भारत और चीन के बीच एक साझा अलर्ट सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया, ताकि बाढ़ और ग्लेशियर से आने वाली आपदाओं का पहले पता चल सके। इसके तहत तीनों देश; शाह ने कहा कि तीनों देशों के बीच जानकारी शेयर होने और मिलकर तैयारी करने से आपदा में होने वाला नुकसान कम किया जा सकता है। बालेन बोले- भोटेकोशी की बाढ़ सिर्फ नेपाल की समस्या नहीं बालेन शाह ने कहा कि भोटेकोशी-त्रिशूली की बाढ़ सिर्फ नेपाल की समस्या नहीं है। जलवायु बदलाव का असर पूरे हिमालयी इलाके पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका असर भारत, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और दूसरे पड़ोसी देशों पर भी पड़ सकता है। इसलिए हिमालय से जुड़ी आपदाओं से निपटने के लिए देशों को मिलकर काम करना होगा। ग्लेशियर टूटने के बाद आई थी बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-चीन सीमा के पास तिब्बत इलाके में ग्लेशियर टूटने के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे अचानक बाढ़ आ गई। पानी और मलबे ने नीचे की घाटियों में भारी तबाही मचाई। इस आपदा में कम से कम 1450 लोगों की मौत हुई है। कई हफ्ते बाद भी राहत और लापता लोगों की तलाश जारी है। 6000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। शाह ने कहा कि इनमें से कई लोग शायद कभी नहीं मिल पाएंगे। नेपाल को GDP के 10% के बराबर मदद की जरूरत शाह के मुताबिक, इस आपदा के बाद नेपाल को सड़क, पुल, घर और दूसरी जरूरी चीजें दोबारा बनाने के लिए अपनी GDP के करीब 10% के बराबर मदद की जरूरत है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यह भी कहा कि, दुनिया ने युद्ध के लिए सामान पहुंचाने की व्यवस्था तो बहुत मजबूत बना ली है, लेकिन जरूरतमंद लोगों तक खाना और राहत पहुंचाने की व्यवस्था उतनी मजबूत नहीं है। नेपाल ने UN फंड से 20 मिलियन डॉलर की मदद मांगी नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र के लॉस एंड डैमेज फंड से 20 मिलियन डॉलर की मदद मांगी है। इस फंड से एक देश अधिकतम इतनी ही राशि मांग सकता है। हालांकि, यह रकम नेपाल को हुए नुकसान के मुकाबले काफी कम है। नेपाल सरकार के शुरुआती आकलन के मुताबिक, बाढ़ से देश को करीब 5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। लॉस एंड डैमेज फंड 2022 में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बनाया गया था, ताकि जलवायु आपदाओं से प्रभावित देशों की मदद की जा सके। अब तक इस फंड से किसी देश को राशि जारी नहीं की गई है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू की UN स्पीच का 75 देशों ने बायकॉट किया: हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। जैसे ही वो मंच पर आए तो 75 देशों के प्रतिनिधि हूटिंग करके उनका विरोध करने लगे और बाहर जाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू की UN स्पीच का 75 देशों ने बायकॉट किया:हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे, फिर बोले- कोई और कायर है तो बाहर जाए
    Next Article
    पहली बार AI एजेंट ने सरकारी पोर्टल हैक किया:जानकारी चुराई, ऑस्ट्रेलियाई हेल्थ पोर्टल में घुसा ओपनएआई एजेंट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment