Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव फैक्ट्री में करंट से युवक की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, फैक्ट्री मालिक समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हसनगंज थाना क्षेत्र के भगवाकोला गांव निवासी 19 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। धर्मेंद्र औद्योगिक क्षेत्र गहिरा स्थित क्राउन टीयर फैक्ट्री में मजदूरी करता था, जो क्रॉकरी और फाइबर की प्लेटें बनाती है। बीते शनिवार दोपहर वह फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था, तभी खुले बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सहकर्मियों ने तुरंत उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजे की मांग की और आरोप लगाया कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे खुले बिजली के तारों के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और कुप्रबंधन का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन के मौके से गायब होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक के पिता राकेश कुमार ने अचलगंज थाने में फैक्ट्री मालिक अजमत अली, प्रबंधक, इलेक्ट्रिशियन सहित चार नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 4 दिन में दूसरी बार आंधी बारिश:सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से मिली राहत
    Next Article
    दुद्धी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग:आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, सीएम को भेजा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment