Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव जिला अस्पताल के बाथरूम में मिला भ्रूण:इमरजेंसी वार्ड में सफाई के दौरान हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाथरूम में सोमवार सुबह करीब छह माह का भ्रूण शव मिला। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना सुबह अस्पताल की नियमित सफाई के दौरान सामने आई। इमरजेंसी वार्ड में तैनात सफाईकर्मी जब बाथरूम की सफाई कर रहा था, तब उसे अंदर भ्रूण पड़ा मिला। सफाईकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल की सुपरवाइज़र खुशबू को दी। इसके बाद अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल की सुपरवाइज़र खुशबू ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्हें सफाईकर्मी से बाथरूम में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखने पर इमरजेंसी के बाथरूम के अंदर भ्रूण पड़ा मिला, जिसके बाद तत्काल अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। संबंधित अधिकारी ने बताया कि बाथरूम के अंदर करीब छह महीने का भ्रूण शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई। मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि भ्रूण को वहां किसने और कब छोड़ा। पुलिस उस समय अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह मामला अवैध गर्भपात से जुड़ा है या किसी अन्य कारण से भ्रूण को वहां फेंका गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़-बरौली सीट पर विधायक जयवीर सिंह या कोई और:सपा से बिजेंद्र, ओमवीर या राहुल सिंह हैं पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    ललितपुर में बाइक पुलिया से टकराई:एक युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल, बानपुर जा रहे थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment