Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के शख्स ने लखनऊ में लगाई फांसी:पत्नी से आया था मिलने, मामा ससुर के गांव में लगाई फांसी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आम के बाग में एक शख्स का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी से मिलने अपने मामा ससुर के घर आया था। शव मिलने के बाद गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। शुरुआती चांज में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक न्यायालय में एक मामला विचाराधीन था। इसी के चलते पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के कारण शख्स ने आत्महत्या की है। पूरा मामला काकोरी थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के बाहर आम के बाग में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला शव मृतक की पहचान राजेश गौतम (38) पुत्र गणेश प्रसाद के रूप में हुई है। वह उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निजाम खेड़ा के निवासी थे। उनका शव घूरघूरी तालाब चौकी अंतर्गत पलेहदा गांव के बाहर एक आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। राजेश गौतम के परिवार में उनकी पत्नी पूनम गौतम और 12 वर्षीय बेटा पंकज गौतम हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रात में पत्नी से लड़ाई, फिर लगाई फांसी जानकारी के अनुसार, मृतक का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक न्यायालय में एक मामला विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि इस विवाद के चलते वह अक्सर अपने ससुराल जाता था। 4 दिन पहले ही वो अपने ससुराल आया था। पुलिस आशंका जता रही है कि पत्नी से लड़ाई के बाद तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कारण काकोरी पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा श्रमिक आंदोलन पर दमन रोकने की मांग:औरैया में सपा मजदूर सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, श्रमिकों की रिहाई की मांग
    Next Article
    गाजीपुर पथराव- सपा के दो विधायक समेत 46 पर FIR:200 अज्ञात पर भी केस, अखिलेश ने जिसे बताया सपा कार्यकर्ता, निकला ग्रामीण, ट्वीट डिलीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment