Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण:500 बसों से पहुंचेंगे 20 हजार लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सीडीओ के नेतृत्व में एडीएम वित्त और अपर पुलिस अधीक्षक की टीम ने बांगरमऊ होते हुए हरदोई तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लखनऊ मंडल के कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधाओं को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता तय की गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। उद्घाटन के दिन ट्रैफिक पर रोक प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह अवरोध मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। उद्घाटन से पहले सभी इंटरचेंजों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम के दौरान आम आवागमन पर अस्थायी रूप से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा, ताकि आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। 500 बसों से आएंगे 20 हजार लोग कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर परिवहन व्यवस्था की गई है। उन्नाव, कन्नौज, शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों से लोगों को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। अकेले उन्नाव से करीब 500 बसों के जरिए लगभग 20 हजार लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर बस में एक कर्मचारी तैनात रहेगा। प्रत्येक 10 बसों पर एक पर्यवेक्षक और 50 बसों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे। अधिकारी बोले—तैयारियां अंतिम चरण में एडीएम वित्त सुशील गोंड ने बताया कि अधिकारी गंगा एक्सप्रेस-वे का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डायल 112 और टोल प्लाजा पर खास फोकस बैठक में डायल 112 की भूमिका को भी अहम माना गया। निर्देश दिए गए कि यूपी-112 की पीआरवी टीमों के रूट में एक्सप्रेस-वे को शामिल किया जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इसके अलावा टोल प्लाजा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोटेशन के आधार पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कई विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी कमिश्नर के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी तय की जा रही है, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। निरीक्षण और बैठक के दौरान सीडीओ कृति राज, एएसपी अखिलेश सिंह, एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी और खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शौचालय बंद मिलने पर महापौर ने 5000 जुर्माना लगाया:पराड़कर भवन के पास नवनिर्मित टॉयलेट पर लगा था ताला, गंदगी देख भड़के
    Next Article
    सुल्तानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन समेत कई मार्ग जर्जर; 3 दिन में 2 मौतों के बाद बढ़ा आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment