Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन समेत कई मार्ग जर्जर; 3 दिन में 2 मौतों के बाद बढ़ा आक्रोश

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर। जिले में खराब सड़कों और बड़े-बड़े गड्ढों से बढ़ते हादसों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ओबीसी विंग ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त कराने की मांग उठाई। जिले की अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर भी बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं। शहर में गभड़िया ओवरब्रिज से उतरते ही करीब एक फुट गहरा गड्ढा है। इसके अलावा रोडवेज से अमहट चौराहा, डाकघर से लक्ष्मणपुर ओवरब्रिज, पंचरास्ता से दरियापुर तिराहा और खैराबाद अन्नू चौराहा तक सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। 3 दिन में 2 मौतों से मचा हड़कंप हाल ही में हुई दो घटनाओं ने स्थिति की गंभीरता उजागर कर दी है। • 21 अप्रैल: दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास एक्सप्रेसवे सर्विस लेन के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में 38 वर्षीय नाजरीन (पत्नी आफताब) की मौत हो गई। • 18 अप्रैल: अखंडनगर के अलीपुर गांव के पास खराब सड़क के कारण अमित कुमार निषाद की बाइक पुल से टकरा गई, जिससे उनकी जान चली गई। इन घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। OBC कांग्रेस की चेतावनी प्रदर्शन कर रहे संगठन ने मांग की कि जिले की सभी सड़कों और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन को तुरंत गड्ढा मुक्त किया जाए। संगठन ने कहा कि खराब निर्माण और मरम्मत के लिए जिम्मेदार कंपनियों, संबंधित विभागों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही दोषियों पर FIR दर्ज करने की मांग भी उठाई गई। सर्वे और मुआवजे की मांग ओबीसी कांग्रेस ने सड़क सुरक्षा के लिए तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने की मांग की है। साथ ही हादसों में जान गंवाने वाले नाजरीन और अमित निषाद के परिवारों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई। संगठन ने सुझाव दिया कि सड़क निर्माण या मरम्मत के दौरान नालियों और पटरियों के साथ वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नियमित रखरखाव की ठोस व्यवस्था बनाने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण:500 बसों से पहुंचेंगे 20 हजार लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    आगरा में पहली पाली की होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म:अभियर्थी बोले आसान था पेपर, 3 दिन में 75000 अभ्यर्थी हो रहे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment