Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 30 लाख की चकरोड भूमि कब्जामुक्त:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया, रास्ता खुला

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा तहसील क्षेत्र स्थित असेहरू गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य की सरकारी चकरोड भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों के लिए लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता खुल गया, जिससे उन्हें राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में चकरोड की इस जमीन पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच के आदेश दिए। राजस्व टीम की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद, एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग, पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम गांव पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर चकरोड पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। यह भूमि ग्राम समाज के चकरोड के रूप में दर्ज थी, जिसका उपयोग ग्रामीणों के आवागमन के लिए किया जाना था। अवैध कब्जे के कारण यह रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन जनहित से जुड़े मामलों में पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी ऐसे मामलों की पहचान कर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सोनभद्र में जायलो कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत, 4 घायल, चालक वाराणसी रेफर
    Next Article
    मेरठ में अगले 72 घंटे लू का अलर्ट:45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, AQI भी खतरनाक श्रेणी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment