Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सोनभद्र में जायलो कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत, 4 घायल, चालक वाराणसी रेफर

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार सुबह 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दिलीप पासवान((28) , नीतीश यादव (29) और जितेंद्र साहनी (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी बाराती खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। अचानक वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पढ़ें पूरी खबर… अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे, 2 दिन पहले लोगों ने सपा नेताओं पर पथराव किया था सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया, अखिलेश यादव दोपहर 1 बजे गाजीपुर आएंगे। वे पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे। 15 अप्रैल को सियाराम की 15 साल की बेटी का शव गंगा में मिला था, जिसके बाद सपा ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधिमंडल को गांव भेजा था। बुधवार को जब सपा प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने हत्या और दुष्कर्म के आरोपों को खारिज करते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में सदर विधायक जय किशन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे वर्मा सहित 47 लोगों और 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्रवाई को तेज कर दिया है। घटना के समय बने वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि एक-एक व्यक्ति की पहचान की जा सके। सपा ने आरोप लगाया है कि किशोरी की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई, जबकि ग्रामीणों ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। इस विवाद के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने किशोरी की मौत के मामले में एक आरोपित को पहले ही जेल भेज दिया है। 26 अप्रैल को लखनऊ में 986 महिला आरक्षियों की दीक्षांत परेड, सीएम योगी लेंगे सलामी पुलिस भर्ती-2025 के तहत चयनित 60,244 आरक्षियों में से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त 986 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड 26 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में होगी। परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलामी लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान इन महिला आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग से लेकर साइबर क्राइम तक का प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होगा। इसे प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस लाइंस, पीएसी वाहिनियों व प्रशिक्षण संस्थानों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे एक साथ पूरे प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी मजबूत संदेश जाएगा। रायबरेली में झोपड़ी में आग लगने से मासूम की जिंदा जला, चूल्हे की चिंगारी से लगी थी आग रायबरेली में शुक्रवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चे की मां घर में खाना बनाकर बाहर चली गई। इसी दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। उस समय आदित्य चारपाई पर सो रहा था। जब तक वह कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने उसे पूरी तरह घेर लिया। मामला थाना खीरों क्षेत्र के ऐंधी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में नेता के बाउंसर ने शादी में गोली चलाई, दुल्हन के जीजा को लगी फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था। लोगों ने बताया कि द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से करीब 50 मीटर दूर से फायरिंग हुई थी। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। विवाह स्थल पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नेता और उसके साथ आए बाउंसर वहां से भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलीम वास्तिक गिरफ्तार, कारोबारी के बेटे की हत्या की थी:उम्रकैद की सजा हुई थी, 25 साल से फरार था; गला रेते जाने के बाद चर्चा में आया था
    Next Article
    उन्नाव में 30 लाख की चकरोड भूमि कब्जामुक्त:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया, रास्ता खुला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment