Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 7 मई से स्व-जनगणना शुरू होगी:डीएम ने 2027 की डिजिटल जनगणना पर दिए निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जिला जनगणना अधिकारियों और चार्ज अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें जनगणना से जन कल्याण जागरूकता अभियान तथा आगामी स्व-जनगणना और डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक स्व-जनगणना कराई जाएगी। इस दौरान आम नागरिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना संबंधी जानकारी भर सकेंगे। इसके लिए संबंधित मकान या स्थान की ऑनलाइन लोकेशन भी पोर्टल पर टैग करनी होगी। डीएम ने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे जानकारी दी कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी। यह 1872 से चली आ रही श्रृंखला की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ ने अब तक की तैयारियों और आगे की कार्ययोजना की बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रोस्टर के अनुसार विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को स्व-जनगणना के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी विकास खंडों में पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्रों में वार्ड सदस्यों के माध्यम से कैंप लगाकर नागरिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के माध्यम से जनगणना संबंधी जानकारी का प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा और एएनएम कर्मियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने तथा उपायुक्त उद्योग को फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर वकीलों का जश्न:कचहरी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाइयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment