Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बिजली विभाग की टीम पर हमला:बकाया बिल के कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम पर हमला किया गया है। बकाया बिजली बिल की जांच और कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की। घटना गुरुवार की है लेकिन वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अचलगंज पावर हाउस की टीम गांव रिठनाई में बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। टीम में जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित अन्य बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल थे। वे विभागीय निर्देशानुसार बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब टीम गांव में एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पहुंची, तो कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की। इस घटना से टीम के सदस्य वहां से हटने को मजबूर हुए। घटना के दौरान गांव के सुनील बाजपेई और अशोक कुमार के नाम सामने आए हैं। इन पर टीम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। थाना अचलगंज के इंस्पेक्टर ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की सूचना मिली है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है और एसडीओ से भी बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म मामले में तीन दोषी:फर्रुखाबाद कोर्ट ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को जेल भेजने का दिया आदेश
    Next Article
    लखीमपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी:14-15 मार्च को 16 केंद्रों पर 4800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment