Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नव संवत्सर का होगा भव्य स्वागत:18 मार्च को निकलेगी रामकोट परिक्रमा, 108 मंदिरों की होगी परिक्रमा

    1 hour ago

    1

    0

    रामनगरी अयोध्या में हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) का स्वागत इस बार भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में किया जाएगा। इसके लिए शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नव संवत्सर की पूर्व संध्या 18 मार्च को संत-महंत, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामकोट परिक्रमा करेंगे। इस परिक्रमा के दौरान रामलला सहित 108 मंदिरों की परिक्रमा संपन्न होगी। गजेंद्र मंदिर से शुरू होगी परिक्रमा संत समाज के अनुसार प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर सभी संत-महंत और श्रद्धालु पहले गजेंद्र मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद यहीं से रामकोट परिक्रमा की शुरुआत होगी। परिक्रमा में शामिल संत-महंत और श्रद्धालु भगवान श्रीराम से देश, समाज और सनातन धर्म की उन्नति के लिए प्रार्थना करेंगे और नव वर्ष में सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। 21 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा संतों ने बताया कि रामकोट परिक्रमा की यह परंपरा संत समाज द्वारा पिछले 21 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। हर वर्ष नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं, जिससे रामनगरी में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल बन जाता है। मंदिरों पर धर्म ध्वज, घरों में दीप जलाने की अपील श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी नव संवत्सर के अवसर पर अयोध्या में धार्मिक उत्सव जैसा वातावरण बनाने की अपील की है। ट्रस्ट ने शहर के प्रमुख मंदिरों पर धर्म ध्वज फहराने और हर घर में दीप जलाने का आह्वान किया है। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के उपलक्ष्य में सभी मंदिरों और घरों में धर्म ध्वज फहराने की भी अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सौतेली मां ने 4-साल के बेटे को पीटकर मार डाला':लखनऊ में मौसी बोलीं- बच्चे को करंट लगाया, शरीर पर चोट के निशान
    Next Article
    अंबेडकरनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:PWD-नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नहीं माने थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment