Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, दो चरणों में होगा काम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में पन्नालाल सभागार में जिला जनगणना अधिकारियों और चार्ज अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में शासन द्वारा नामित जिला जनगणना समन्वयक ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। यह देश की पहली पूर्ण डिजिटल मोड में होने वाली जनगणना होगी। प्रथम चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और उनकी गणना की जाएगी। द्वितीय चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-जनगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया भी संचालित होगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि स्व-जनगणना के तहत सामान्य नागरिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन प्रश्नावली भर सकेंगे। इसके लिए संबंधित मकान की लोकेशन पोर्टल पर टैग करनी होगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक संदर्भ संख्या (SEID) प्राप्त होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस डिजिटल प्रक्रिया के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह 1872 से जारी जनगणना श्रृंखला की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना का डेटा पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित होना चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से छूटे नहीं। बैठक में प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि जनगणना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए और प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही, प्रगणक और सुपरवाइजर के रूप में सक्षम, तकनीकी रूप से दक्ष और कार्य करने में सक्षम कर्मचारियों की ही तैनाती सुनिश्चित की जाए। कुल कर्मियों के सापेक्ष 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान सचिव उन्नाव विकास प्राधिकरण शुभम यादव, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी, उपजिलाधिकारी हसनगंज, बीघापुर, पुरवा, सफीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जिला जनगणना समन्वयक एवं चार्ज अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के समन्वय से जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPCL की लखनऊ में सेवाएं 16 घंटे के लिए बंद:रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नहीं होंगे काम, समय से जमा कर लें बिल
    Next Article
    मैनपुरी में नाली नहीं, सड़कों पर भरा गंदा पानी:फसलों को नुकसान, ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment