Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कुएं में मिला व्यक्ति का शव:जहरीली गैस की आशंका, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव में पेट्रोल पंप के पास रविवार को कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकालने की कोशिश की, लेकिन कुएं के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका के चलते पुलिसकर्मी नीचे नहीं उतर सके। मामला कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर गांव का है। फायर विभाग और एनडीआरएफ ने निकाला शव पुलिस ने राहत-बचाव टीम को सूचना दी। इसके बाद फायर विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ कुएं में उतरकर शव निकालने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे शव को बाहर निकाला जा सका। तलाशी के बाद भी नहीं हो सकी पहचान पुलिस ने शव की तलाशी लेकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के गांवों में भी मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस स्थानीय युवक पंकज ने बताया कि कुएं के पास भीड़ देखकर लोगों को पता चला कि अंदर किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, शव कितने समय से कुएं में पड़ा था और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो युवा नेता बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक:निर्भान सिंह यादव और आशीष पाल को बिहार के बेगूसराय-समस्तीपुर की जिम्मेदारी मिली
    Next Article
    बांदा में लाखों रुपये का जुआ खेलने का वीडियो वायरल:कई लोग हार-जीत की बाजी लगाते दिखे, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment