Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं संग बारिश:भीषण गर्मी से राहत, किसानों को मिलेगा फायदा

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार देर रात मौसम बदलने से राहत मिली। रात करीब बारह बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में भी पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तेज हवाओं के चलते सफीपुर और फतेहपुर चौरासी जैसे इलाकों में सबसे पहले बिजली गुल होने की सूचना मिली। सुरक्षा कारणों से भी विद्युत व्यवस्था को बाधित किया गया। बारिश के बाद शहर के तापमान में भी कमी आई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बदलाव से काफी सुकून मिला। देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस हुई। यह बारिश किसानों के लिए भी राहत भरी खबर लेकर आई है। लंबे समय से तेज धूप और गर्मी का सामना कर रही फसलों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और धान की नर्सरी तथा अन्य खरीफ फसलों की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए अंधेरे का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 गांव के 30 हजार लोगों पर बाढ़ का खतरा:बिहार से यूपी में आने वाली आफत का काउंटडाउन शुरू, जुलाई से अक्टूबर तक कुशीनगर-महराजगंज के गांव डूबने की आशंका
    Next Article
    शूटिंग के दौरान बेकाबू हो गई थीं कंगना रनौत, एक्टर के होंठों से बहने लगा था खून! सालों बाद फिर चर्चा में आया 'रिवॉल्वर रानी' का वो KISSING सीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment