Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सफाई सुपरवाइजर का ड्यूटी पर निधन:किडनी की बीमारी से परेशान थे, अस्पताल में तोड़ा दम

    15 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान एक सफाई सुपरवाइजर रविकांत (56) का निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका नियमित डायलिसिस चल रहा था। रायबरेली के लालगंज स्थित केशवपुरम मार्ग निवासी रविकांत शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ईएमओ डॉ. महेंद्र ने बताया कि रविकांत को सुबह 10 बजे गैसपिंग अवस्था में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सुबह 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव लेकर गांव चले गए परिजन रविकांत सफाई सुपरवाइजर हेड के पद पर तैनात थे और उनके अधीन 18 सफाई कर्मी कार्यरत थे। सहकर्मियों ने बताया कि वे बेहद जिम्मेदार और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। बीमारी के बावजूद वे नियमित रूप से ड्यूटी पर आते थे और अपने कार्य को पूरी निष्ठा से निभाते थे। घटना की सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस को जानकारी दी, लेकिन एंबुलेंस रास्ते में पंचर होने के कारण करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजन रविकांत का शव लेकर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ सहकर्मियों में भी शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद:रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में करता था चोरी
    Next Article
    नवरात्र नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:देवरिया में हवन-पूजन और कन्या पूजन से गूंजे परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment