Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सैकड़ों श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा:शहर में गूंजे 'जय श्री श्याम' के जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में फाल्गुन माह के अवसर पर रविवार दोपहर श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। श्री सिद्धेश्वर दरबार, आदर्श नगर बड़ी नहर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्यामभक्त शामिल हुए। पूरे शहर में 'जय श्री श्याम' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा का शुभारंभ दोपहर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद हुआ। श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान, ध्वज और पताकाएं लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कई भक्तों ने नंगे पांव चलकर अपनी आस्था प्रकट की। डीजे और भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत श्याम भजनों पर भक्त झूमते हुए दिखाई दिए। यात्रा मार्ग पर गुलाल और फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण श्याममय हो गया। निशान यात्रा आदर्श नगर बड़ी नहर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न मोहल्लों से गुजरी। जगह-जगह स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, प्रसाद और अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए थे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाल्गुन माह में निकाली जाने वाली इस निशान यात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्याम बाबा का सच्चे मन से स्मरण करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यात्रा के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और धार्मिक एकता का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल यात्रा मार्ग पर तैनात था, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यात्रा पुनः दरबार पहुंची, जहां आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष और भी भव्य रूप से निशान यात्रा निकालने का संकल्प लिया। पूरे दिन शहर का माहौल भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से सराबोर रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:45 लीटर कच्ची शराब बरामद, 150 किलो लहन नष्ट, दो केस दर्ज
    Next Article
    ओ रोमियो ने 9 दिनों में कमाए 53 करोड़:शनिवार को कलेक्शन हुआ 3.35 करोड़, दो दीवाने सहर में को क्लैश से हो रहा है नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment