Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से दोस्त घायल, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्लागंज स्टेडियम के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान ऋषि नगर, गंगाघाट थाना निवासी दिलीप कुमार मिश्रा के पुत्र अंश मिश्रा (16) के रूप में हुई है। बताया गया कि अंश अपने दोस्त पवन के साथ बाइक से पार्क घूमने जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंश मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि पवन भी बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। घायल पवन का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अंश मिश्रा सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था और पढ़ाई में होनहार बताया जाता है। परिवार के अनुसार, वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में गहरा शोक है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर गंगाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार:एक दिन पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बरामद हुए थे गोवंश के अवशेष
    Next Article
    अयोध्या में स्कूल चलो अभियान:श्रमिक बस्तियों-भट्ठों पर घर-घर सर्वे, 6-14 साल के आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य 4500

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment