Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुराल आए युवक की चाकू घोपकर हत्या:प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, ममेरा भाई गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में ससुराल आए युवक की उसके ममेरे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक टिंकू पर उसके ममेरे भाई दीपक पाण्डेय (24 वर्ष) ने चाकू से हमला किया था। आपसी विवाद के चलते हुए इस हमले में टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी कुंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महेशगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास महेवामलकिया सर्विस रोड पर गोपालापुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान आरोपी दीपक पाण्डेय को गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी दीपक पाण्डेय ने बताया कि मृतक टिंकू ने उसे पहले कई बार पीटा था, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने मौका पाकर टिंकू पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी दीपक पाण्डेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप नेताओं को घसीटकर ले गई लखनऊ पुलिस:स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पगड़ी का अपमान करने का आरोप
    Next Article
    मैनपुरी में सम्मान समारोह आयोजित:यादव महासभा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-सचिव सहित सभी को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment