Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जांच में जुटी पुलिस

    22 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। यह घटना भल्ला फार्म के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मौहारी गांव निवासी हंसराम यादव (50) पुत्र स्वर्गीय चन्द्रिका प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हंसराम यादव किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला फार्म के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हंसराम यादव को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। हंसराम यादव पेशे से किसान थे और खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। परिवार में पहले भी एक दुखद घटना हो चुकी है; लगभग पांच वर्ष पूर्व उनके छोटे बेटे की भी एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। अब परिवार में उनका बड़ा बेटा नवीन है, जो कानपुर में काम करता है। पिता की मृत्यु की खबर मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गया। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU के उर्दू विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी:देशभर के विद्वानों ने उर्दू साहित्य की चुनौतियों और शोध की नई दिशाओं पर किया मंथन
    Next Article
    इटावा के यूपीयूएमएस ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार से मारपीट:3 सुरक्षाकर्मी कार्यमुक्त, विश्वविद्यालय की 3 सदस्यीय जांच समिति रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment