Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क किनारे मिला युवक का शव:परिजन बोले- बुधवार शाम से लापता था, हत्या की आशंका जताई

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सहजनी-फत्तेपुर मार्ग पर ग्राम फत्तेपुर के बाहर सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। पीआरवी 6806 और गंगाघाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान फत्तेपुर, गंगाघाट निवासी लाखन (48) पुत्र सुन्दरलाल पासी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि लाखन बुधवार शाम को घर से सामान लेने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली, जिससे परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं और यह मामला संदिग्ध है। परिजन घटना की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) दीपक यादव और इंस्पेक्टर गंगाघाट अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल तबाह:एटा में 47 बीघा खेत जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
    Next Article
    युवती की गला काटकर हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं:अमेठी में शव मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment