Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में शहीद दिवस पर कैंडल मार्च:एक शाम शहीदों के नाम” में गूंजे भारत माता के जयकारे, बड़ी संख्या में लोग जुटे

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में शहीद दिवस के मौके पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च मरहला चौराहा, शुक्लागंज से शुरू हुआ। प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाला। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्रों वाले बैनर भी लगाए गए थे। मार्च के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। “भारत माता की जय” और “शहीदों अमर रहो” के उद्घोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। 23 मार्च 1931 के बलिदान को किया याद आयोजकों ने बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके इसी सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में हर वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शहीदों के संघर्ष और त्याग से परिचित कराना था। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाएं और देश की एकता, अखंडता व विकास में योगदान दें। दो मिनट का मौन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि मार्च के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने और युवाओं को इतिहास से जोड़ने वाला बताया। कैंडल मार्च शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं का मूसाझाग थाना फिर सवालों में:HPCL डबल मर्डर के बीच 2014 गैंगरेप कांड की यादें ताजा
    Next Article
    लखनऊ एयरपोर्ट पर नया टैक्सीवे शुरू:टैक्सीवे की संख्या बढ़कर आठ हुई, पीक टाइम में संचालन होगा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment