Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं का मूसाझाग थाना फिर सवालों में:HPCL डबल मर्डर के बीच 2014 गैंगरेप कांड की यादें ताजा

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं का मूसाझाग थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में HPCL प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड में कानून व्यवस्था की सुस्ती को लेकर इस थाने की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच इसके पुराने विवाद भी फिर चर्चा में आ गए हैं। यह वही थाना है, जहां 31 दिसंबर 2014 की रात थाना परिसर के भीतर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना हुई थी। उस समय नए साल के जश्न के बीच थाने में तैनात सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा था। देशभर में मचा था हड़कंप, पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई मामला सामने आने के बाद देशभर में हड़कंप मच गया था। दोनों आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं तत्कालीन थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। कई को निलंबित किया गया और कुछ को पद से हटाया गया। अदालत ने सुनाई 25 साल कैद की सजा लंबी सुनवाई के बाद वर्ष 2018 में अदालत ने दोनों सिपाहियों को दोषी करार देते हुए 25-25 साल की सजा सुनाई। इस फैसले को पुलिस तंत्र के लिए बड़ा झटका माना गया था। HPCL डबल मर्डर केस में भी आरोप लग रहे हैं कि थाने की पुलिस और विभागीय अधिकारी एक विधायक के कथित दबाव में काम कर रहे थे। इसी वजह से आरोपी के हौसले बुलंद हुए और उसने दो अधिकारियों की हत्या कर दी। तीन विधानसभा क्षेत्रों के बीच स्थित, राजनीतिक दबाव की चर्चा मूसाझाग थाना सदर, शेखूपुर और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों के बीच स्थित है। इन तीनों क्षेत्रों के कुछ हिस्से इसके अंतर्गत आते हैं। स्थानीय स्तर पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि यहां पुलिसिंग पर राजनीतिक दबाव हावी रहता है, जिसके चलते निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी HIMS में ट्रस्ट विवाद:मानवेंद्र सिंह का 300-400 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, पुलिस ने खातों को फ्रीज किया
    Next Article
    उन्नाव में शहीद दिवस पर कैंडल मार्च:एक शाम शहीदों के नाम” में गूंजे भारत माता के जयकारे, बड़ी संख्या में लोग जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment