Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:सोनिक स्टेशन पर ट्रैक्टर उतारते समय हुआ हादसा

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के कुटरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विशाल पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल संदीप और नीरज नामक ठेकेदारों के साथ काम करता था। शनिवार सुबह वह सोनिक रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैक्टर उतारने के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विशाल अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में मदद करता था। बेटे की असामयिक मृत्यु से माता-पिता और बहनों का बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटनावश मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रेलवे अधिकारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में तेज रफ़्तार वाहन ने मामा-भांजे को रौंदा:प्रवचन दे रहे पिता ने किताब मंगवाई थी, दोनों एक ही बाइक से निकले थे
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:उन्नाव के सोनिक स्टेशन पर हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment