Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में तेज रफ़्तार वाहन ने मामा-भांजे को रौंदा:प्रवचन दे रहे पिता ने किताब मंगवाई थी, दोनों एक ही बाइक से निकले थे

    14 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देवलहा गांव के सामने हुई। एक युवक अपने पिता को धार्मिक पुस्तक देकर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान नगर के खलवा मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुनील मणि त्रिपाठी और 37 वर्षीय नितिन कुमार पांडेय के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खलवा मुहल्ला निवासी गोवर्धन दास महाराज उर्फ देवमणि त्रिपाठी गौरा चौराहा के देवलहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने घर पर भूली हुई एक धार्मिक पुस्तक लाने के लिए अपने बेटे सुनील मणि त्रिपाठी को फोन किया था। सुनील अपने साथी नितिन कुमार पांडेय के साथ पुस्तक देने देवलहा पहुंचे थे। पुस्तक देने के बाद दोनों पैदल वापस आ रहे थे और बलरामपुर जाने के लिए देवलहा गांव के सामने किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय मार्ग पर दो ट्रक गुजरी थीं, जिससे आशंका है कि उन्हीं में से किसी एक ट्रक ने दोनों युवकों को टक्कर मारी होगी। गौरा चौराहा थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नितिन कुमार पांडेय के निधन से उनके परिवार में गहरा दुख है। वह अपने पीछे पत्नी जया पांडेय और 12 वर्षीय बेटे सक्षम को छोड़ गए हैं। एक माह पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था और उनके बड़े भाई भोला पांडेय का भी पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में अब उनकी विधवा भाभी और उनका 17 वर्षीय बेटा वासु हैं। वहीं, मृतक सुनील कुमार त्रिपाठी की पत्नी का लगभग सात वर्ष पहले निधन हो गया था। उन्होंने अपनी विधवा भाभी जनता से शादी की थी। उनके छह बेटियां और एक लड़का है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला:बहराइच में खेत में मवेशी जाने को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर गंभीर चोट
    Next Article
    उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:सोनिक स्टेशन पर ट्रैक्टर उतारते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment