Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, जर्जर तार बदलने के निर्देश

    20 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु और समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक में ईद-उल-फितर (चांद के दीदार के अनुसार 21 मार्च), अलविदा की नमाज (13 मार्च), नवरात्रि (19 मार्च से) और रामनवमी (26 मार्च) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस और शोभायात्राएं पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएं। साथ ही, लाउडस्पीकर के उपयोग में सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मीट की दुकानें खुले में नहीं लगनी चाहिए और मीट को ढककर ही रखा जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मेलों में लगने वाले झूलों का पूर्व सत्यापन करने और जर्जर या कमजोर झूलों को अनुमति न देने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा टूटे या जर्जर तारों को समय पर बदलने के आदेश दिए गए। जल निगम को भी पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सड़कों और चौराहों पर घूम रहे आवारा पशुओं को अभियान चलाकर गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाए। इससे यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को रोका जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद अरुण सागर ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की मुलाकात:शाहजहांपुर में वंदे भारत ठहराव, ROB और सड़क की मांग
    Next Article
    युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी से रचाई शादी:रायबरेली के बालेश्वर मंदिर में लिए सात फेरे, परिजनों ने दिए आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment