Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई:DM ने अब तक 20 अपराधियों पर कार्रवाई की, 4 के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए

    23 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने दो गंभीर अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत इन दोनों को निर्धारित अवधि तक उन्नाव और उससे सटे जनपदों की सीमाओं से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ये दोनों अपराधी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। उनके भय और आतंक के कारण स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल था, और उनकी गतिविधियां जनपद की शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर रही थीं। जिला बदर किए गए अपराधियों में पहला नाम संजय पासी उर्फ बउवा (40) पुत्र श्यामलाल निवासी बैगांव, थाना पुरवा का है। जिलाधिकारी ने उसे खतरनाक गुंडा घोषित किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ थाना पुरवा में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे अपराधी के रूप में नरेश निषाद उर्फ कल्लू (38) पुत्र कालीचरन उर्फ काला कालीदीन निवासी आजाद नगर, थाना गंगाघाट को जिला बदर किया गया है। उसके खिलाफ भी थाना गंगाघाट में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 20 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है, और चार अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद किशोरी लाल ने राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता मांगी:रायबरेली में कहा- पीएम-सीएम भ्रष्ट मंत्रियों को बाहर करें; नीट पर भी घेरा
    Next Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment