Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक ने सुसाइड किया:गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला शव, घर वाले नहीं बता सके कारण

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित बाबा खेड़ा गांव में एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बाबा खेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय अमित पुत्र राम रतन के रूप में हुई है। उसने गांव के पास एक बाग में आम के पेड़ से फांसी लगाई थी। सुबह नहर किनारे स्थित बाग में गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सोहरामऊ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक के पिता राम लोटन ने बताया कि अमित उनका बेटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने जानकारी दी कि सुबह ग्रामीणों ने ही उन्हें अमित के शव के पेड़ से लटके होने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके। सोहरामऊ थाना प्रभारी अरविंद पांडे के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बढ़ा कुत्तों का आतंक:जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने 300 से ज्यादा मरीज पहुंचे
    Next Article
    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती:भीम आर्मी का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment