Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस ने फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश किया:दो सदस्य गिरफ्तार, कई फर्जी मुहरें और आधार कार्ड बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपियों की जमानत कराने वाले एक संगठित गिरोह का कोतवाली सदर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी मुहरें, आधार कार्ड और दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मामला 30 मार्च 2026 को सामने आया, जब ग्राम रिठनई निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने कोतवाली सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके और उनके चाचा राजकुमार के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश कर जेल में बंद अभियुक्त गुफरान की जमानत करा ली। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फर्जी आघार कार्ड और दस्तावेज बनवाए विवेचना के दौरान पता चला कि जिला कारागार उन्नाव में बंद अभियुक्त गुफरान ने जमानत के लिए सोहेल अहमद से संपर्क किया था। सोहेल अहमद ने जमानत की पूरी व्यवस्था कराने का जिम्मा लिया और इसके एवज में गुफरान के पिता इकबाल से 22 हजार रुपये लिए। इसके बाद सोहेल ने अपने साथी मुंशी रंजीत की मदद से संजय कुमार और उनके चाचा के नाम पर फर्जी आधार कार्ड, ग्राम प्रधान का निवास प्रमाण पत्र और थाने की रिपोर्ट सहित कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर गुफरान की जमानत कराई गई। फर्जी मुहरें, एक इंक पैड और 11 आधार कार्ड बरामद जांच के क्रम में 6 अप्रैल को पुलिस टीम ने काशीराम मोड़ से अभियुक्त गुफरान (25) निवासी काशीराम कॉलोनी और सोहेल अहमद (60) निवासी शेखवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सोहेल अहमद के कब्जे से तलाशी के दौरान आठ फर्जी मुहरें, एक इंक पैड और 11 आधार कार्ड बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोहेल और उसका साथी रंजीत अन्य मामलों में भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानत कराने का काम करते थे। फिलहाल, पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क और कोतवाली सदर पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक पंकज राज शरद, हेड कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, कांस्टेबल रजत, अमित तथा महिला कांस्टेबल गायत्री वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है...कहने वाले 2 छात्र सस्पेंड:DDU में छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच 'तू-तू मैं-मैं'...देखें VIDEO
    Next Article
    लखनऊ में मारुति जॉब फेयर का दूसरा दिन:इंटरव्यू की कतार में 600 से ज्यादा अभ्यर्थी, शाम तक आएगी फाइनल लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment