Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP के 21 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, 24 घंटे में 5 मौतें; 17 जून तक आ सकता है मानसून

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकली हुई है। उमस और गर्मी बढ़ गई है। आज 5 जिलों - जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में बारिश का अलर्ट है। 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60–70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- ‘हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। लखनऊ में 20 जून तक मानसून पहुंचेगा। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है।’ आमतौर पर मानसून यूपी में 20 जून तक आता है। यानी इस बार मानसून 3 दिन पहले आ सकता है। पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्नाव और गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक किसान की जान चली गई। वहीं कासगंज में आंधी के दौरान मकान का लिंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। शनिवार की बात करें तो प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में 6.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज-लखनऊ में तूफान आया। कानपुर में घरों में पानी घुस गया। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी फ्रांस पहुंचे, आज राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे:G7 समिट के दौरान 17 जून को ट्रम्प के साथ मीटिंग, 16 महीने बाद पहली मुलाकात
    Next Article
    हरियाणवी डांसर बोलीं-कमर छूने वाले को बचा रही यूपी पुलिस:पहले खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से मांगूंगी इंसाफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment