Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP Police ने जारी किया 'खाकी का सितारा' का पूरा वीडियो, Amitabh Bachchan की आवाज से सजा

    6 minutes ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक गान ‘खाकी का सितारा’ का 6.5 मिनट का पूरा वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी पुलिस के पोस्ट को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ खाकी पहनकर जमीन पर। खाकी का सितारा।” पुलिस विभाग के अनुसार, यह गान केवल संगीत वीडियो नहीं, बल्कि पुलिस की जिम्मेदारियों और कार्यों के विभिन्न पहलुओं को सामने रखने का प्रयास है।इसमें कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, तकनीक, आपदा एवं राहत कार्य, जनसेवा और रोजमर्रा की पुलिसिंग को दिखाया गया है। यह गान एक-दो दिन में तैयार नहीं हुआ, बल्कि इसकी शूटिंग महाकुंभ-2025 से स्वतंत्रता दिवस-2026 तक अलग-अलग अवसरों और परिस्थितियों में की गई। पुलिस के इस आंतरिक रचनात्मक प्रयास को पूरा होने में एक साल से अधिक समय लगा।गान को अमिताभ बच्चन की आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन के स्वर एवं संगीत और कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द मिले हैं। अभिनेता करण आनंद ने इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। ‘खाकी का सितारा’ की औपचारिक शुरुआत 14 अगस्त को लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी।इस अवसर पर शंकर महादेवन, पद्मश्री नाना पाटेकर, आलोक श्रीवास्तव और करण आनंद समेत फिल्म एवं संगीत जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। गान में पुलिस की सख्ती के साथ उसकी संवेदनशीलता और जनसेवा को भी प्रमुखता दी गई है। इसका केंद्रीय संदेश है—“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sagar Police ने पिस्तौल रील के आरोपी के घर अलमारी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए
    Next Article
    West Bengal के तारापीठ में होटल में आग से 9 लोगों की मौत, मालिक समेत दो हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment