Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; केरल में लू लगने से एक की मौत

    6 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C, वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ। बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है। बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में सरकारी योजनाओं काम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे। इधर, केरल में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कन्नूर जिले में बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से हुई मौत का यह पहला मामला है। ओडिशा में भी गुरुवार को हीटवेव का असर जारी रहा। झारसुगुड़ा और तालचेर में तापमान 44°C दर्ज किया गया। राज्य के 24 जगहों पर तापमान 40°C या उससे अधिक रहा। कटक में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम जिलों में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 25 अप्रैल: 26 अप्रैल: देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 44 पार: आज 5 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। आज 5 जिलों में लू का अलर्ट है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। यहां पारा 44.5 डिग्री रहा। गर्मी के कारण 4 जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: राजस्थान से आ रही गर्म हवा; भोपाल, जबलपुर-उज्जैन समेत 11 जिलों में लू का अलर्ट राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट है। नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में पार 44° पार, तीन दिनों में 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुरुवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत आने वाले जहाज पर कब्जा, ईरान पर एक्शन तेज!
    Next Article
    किंजल की हुई शाह परिवार में वापसी, उधर अनुपमा ने शुरू किया नया सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment