Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP TGT की परीक्षा में बरेली में पकड़ा गया सॉल्वर:1.5 लाख में दूसरे की जगह पर दे रहा था पेपर; रेटिना जांच के बाद मिली एंट्री

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा के दौरान बरेली में एक फर्जी सॉल्वर पकड़ा गया है। पकड़ा गया आरोपी प्रमोद कुमार, आजमगढ़ का रहने वाला है। वह फर्रुखाबाद निवासी अभ्यर्थी विमल कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इस फर्जीवाड़े के लिए दोनों के बीच डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसी बीच TGT परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया- इस बार का पेपर पिछली भर्ती परीक्षा की तुलना में थोड़ा अधिक कठिन था, लेकिन कुल मिलाकर ठीक रहा। बस पेपर लीक ना हो। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद TGT परीक्षा कराई जा रही है। प्रदेश के 36 जिलों में 614 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 3539 पदों के लिए 868531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जा रहा है। अभ्यर्थियों के मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग के साथ रेटिना की स्कैनिंग की जा रही है। गोरखपुर में अभ्यर्थियों के रूमाल का झड़वाकर चेक किया गया। जूते उतरवाए गए। वहीं महिला अभ्यर्थियों के कानों की बाली और बालों के जुड़े खुलवाकर चेक किए गए। यह परीक्षा 3 और 4 जून को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और ​दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। 2 तस्वीरें देखिए… TGT परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चीन से पाकिस्तान पहुंचे थे पहलगाम आतंकियों के फोन; CBSE चेयरमैन-सचिव हटाए गए; यूपी में कारोबारी के पूरे परिवार की हत्या
    Next Article
    विराट-अनुष्का से क्या नहीं हुई प्रेमानंद की मुलाकात:अखिलेश को फिर पंडितजी की जरूरत, रिटायर्ड साहब का हुआ ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment