Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPERC ने सुनवाई की तारीखें फाइनल की:स्मार्ट मीटर का 9,000 करोड़ का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने का हो रहा विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    नियामक आयोग ने बिजली दरों की प्रस्तावित बढ़ोत्तरी पर सुनवाई की तारीखें घोषित कर दी है। शुक्रवार को अयोध्या में पावर ट्रांसमिशन की सुनवाई से इसकी शुरूआत होगी। बिजली कंपनियां स्मार्ट मीटर के एवज में अतिरिक्त खर्च हुए 9000 करोड़ रुपए की वसूली आम उपभोक्ताओं से करना चाहती है। अब सुनवाई में आपत्ति और सुझाव देकर आम उपभोक्ता इस पर पानी फेर सकते हैं। सभी बिजली कंपनियों की सुनवाई की तारीखें घोषित उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों की बिजली दर सुनवाई की तारीखें तय कर दी हैं। कल अयोध्या में UPPTCL की ऐतिहासिक सुनवाई शुक्रवार को पहली बार अयोध्या में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) की सार्वजनिक सुनवाई होगी। दोपहर 12 बजे, मंडलायुक्त कार्यालय पर विद्युत नियामक आयोग, UPPTCL अधिकारी और उपभोक्ता परिषद के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बिजली कंपनियों पर 50,000 करोड़ का सरप्लस राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा बताया कि प्रदेश में बिजली दरों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होने दी जाएगी। परिषद का दावा है कि प्रदेश की बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 50,000 करोड़ रुपए से अधिक का सरप्लस निकल रहा है। ऐसे में दर वृद्धि बिल्कुल न्यायसंगत नहीं। साथ ही बिजली कंपनियां 18,000 करोड़ के स्मार्ट प्रीपेड मीटर टेंडर को 27,000 करोड़ से अधिक में आवंटित कर उसका बोझ उपभोक्ताओं पर डालना चाहती हैं। इसका कड़ा विरोध होगा। प्रदेश में पिछले 7 सालों से बिजली की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया:डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; मोदी सरकार ने NOC दी थी
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य केस में दावा- बच्चों से कुकर्म हुआ, BSP विधायक के घर मिले 11.5 करोड़, बेटे के साथ जिंदा जली सिपाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment