Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया:डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; मोदी सरकार ने NOC दी थी

    3 hours ago

    1

    0

    केशव मौर्य के विदेश दौरे को लेकर बड़ी खबर है। डिप्टी सीएम बीच में ही अपना दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें और आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल को यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) भी जाना था, लेकिन UK का वीजा उन्हें नहीं मिला। भारत सरकार की ओर से एनओसी दे दी गई थी। बावजूद इसके वीजा जारी नहीं किया गया। केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक डिप्टी सीएम ने फ्रैंकफर्ट, न्यूरेम्बर्ग में कई समझौते किए। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। जर्मनी में केशव मौर्य महत्वपूर्ण समझौते किए डिप्टी सीएम केशव मौर्य और IT मिनिटस्टर सुनील शर्मा ने जर्मनी में कई प्रमुख इंडस्ट्रियल ग्रुप और संगठनों के साथ बैठक की। जैसे- सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स: जर्मनी की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को भारत का 'सेमीकंडक्टर हब' बनाना है, जिसके लिए उन्होंने जर्मन तकनीक और विशेषज्ञता का सहयोग मांगा। रक्षा और एयरोस्पेस: उत्तर प्रदेश 'डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर' (UP DIC) के लिए उन्होंने जर्मन रक्षा कंपनियों को निवेश का आमंत्रण दिया, विशेषकर ड्रोन निर्माण और उन्नत रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में। IHK फ्रैंकफर्ट (Chamber of Commerce and Industry): फ्रैंकफर्ट में उद्योग जगत के नेताओं के साथ हुई बैठक में यूपी में औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने पर चर्चा हुई। कौशल विकास: जर्मन 'डुअल वोकेशनल ट्रेनिंग' मॉडल को उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में लागू करने की संभावनाओं पर भी बात हुई ताकि यूपी के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके। केशव के जर्मनी दौरे की फोटो देखिए… खबर अपडेट हो रही है… ……
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेहरे की सूजन-खुजली हो सकते हैं लिवर डिजीज के लक्षण! ना करें अनदेखा
    Next Article
    UPERC ने सुनवाई की तारीखें फाइनल की:स्मार्ट मीटर का 9,000 करोड़ का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने का हो रहा विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment