Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPP-SI परीक्षा में ‘अवसरवादी’ को ‘पंडित’ से जोड़ने पर आक्रोश:ब्राह्मण विधायकों ने योगी को लिखी चिट्ठी, लखनऊ पुलिस से शिकायत

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस की SI भर्ती परीक्षा में अवसरवादी शब्द को पंडित से जोड़ने पर बवाल शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है तो ब्राह्मण विधायकों ने इसका विरोध करते हुए सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। कुछ लोगों ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है। सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह सवाल जिस पर विवाद- 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए- (A) सदाचारी (B) पंडित (C) अवसरवादी (D) निष्कपट अब 3 ब्राह्मण विधायकों के लेटर- हजरतगंज कोतवाली में FIR के लिए शिकायत- दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल में ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति हजरतगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। भर्ती बोर्ड बोला- जांच का आदेश दिया गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भी इस प्रश्न का संज्ञान लिया। बोर्ड ने X पर लिखा- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के भर्ती की लिखित परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं। बोर्ड बताना चाहता है कि कोई भी प्रश्नपत्र खुद लोकल लेवल पर निर्धारित नहीं किए जाते। पेपर बनाने का कार्य अतिगोपनीय संस्थाएं इस तरह से करती हैं कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों की गोपनीयता अक्षुण्ण रहे। इस गोपनीयता को बनाए रखने के लिए बोर्ड स्तर पर भी कोई भी अधिकारी, कर्मचारी गोपनीय सामग्री यानी प्रश्नपत्रों को नहीं देख सकता है। प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेटों को परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा कक्ष में खोला जाता है। बहरहाल, इस प्रश्न पर जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद दोषी सिद्ध होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पेपर के दौरान ही वायरल हुआ पेपर पहली शिफ्ट के पेपर के दौरान ही इसका पेपर वायरल हो गया था। उसे बोर्ड ने उसी समय संज्ञान लिया और कहा कि यह पेपर फर्जी है। बाद में पहली शिफ्ट का पेपर देकर केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों का पेपर सच में वायरल पेपर से अलग था। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने X पर पोस्ट कर लिखा- इस प्रकार कोई प्रश्न पत्र आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से संबंधित नहीं है। इसे वायरल करने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- SI परीक्षा में सवाल- 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला'?:चार ऑप्शन में पंडित भी, लखनऊ में लड़कियों के उतरवाईं पायल-बिछिया यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर था। इसमें 'अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करने को कहा गया। इसके चार ऑप्शन में पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी से शिकायत की है। उन्होंने पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। हिंदू संगठनों ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी गिरफ्तार:शादी से इनकार के बाद युवती ने पिया जहर, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    मेरठ में बदला मौसम का मिजाज:हल्की बारिश और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ी, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment