Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी गिरफ्तार:शादी से इनकार के बाद युवती ने पिया जहर, इलाज के दौरान मौत

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के मटसेना के हमीरपुर गांव की 19 वर्षीय निशा की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी नितिन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि नितिन ने शादी से मना कर युवती को मानसिक रूप से परेशान किया, जिससे वह कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने को मजबूर हुई। निशा का पड़ोसी गांव खरसुली के नितिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों ने उनकी शादी के लिए सहमति दे दी थी और 22 फरवरी को रिश्ता तय करने की बात थी। हालांकि, इससे पहले ही नितिन ने निशा को फोन कर शादी से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर युवती ने 15 फरवरी की दोपहर कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान हुई मौत शुक्रवार सुबह सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निशा की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद युवती के पिता ने मटसेना थाने में प्रेमी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित नितिन को शनिवार सुबह विजयपुर पुल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल:एसडीएम ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई, किसान से अवैध वसूली
    Next Article
    UPP-SI परीक्षा में ‘अवसरवादी’ को ‘पंडित’ से जोड़ने पर आक्रोश:ब्राह्मण विधायकों ने योगी को लिखी चिट्ठी, लखनऊ पुलिस से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment