Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPCS में 10 राज्यों के 68 अभ्यर्थी चयनित:टॉप–20 में 8 ओबीसी तो टॉप–5 में 80% महिलाएं, अभ्युदय कोचिंग के 43 अभ्यर्थी भी सफल

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी पीसीएस-2024 की परीक्षा में यूपी के साथ ही 10 अन्य राज्यों के भी 68 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूपीपीसीएस में 932 अभ्यर्थियों में यूपी के अलावा बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के युवा शामिल हैं। यह यूपी की परीक्षा व्यवस्था की बढ़ती विश्वसनीयता का बड़ा प्रमाण है। परीक्षा की पारदर्शिता से बढ़ा राष्ट्रीय आकर्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सिर्फ स्थानीय अभ्यर्थी ही इन परीक्षाओं में शामिल होते थे। वहीं, अब दूसरे राज्यों के युवा भी बड़ी संख्या में यूपी पीसीएस में सफल रहे। 932 चयनितों में 92.7% (864) यूपी डोमिसाइल हैं। जबकि 7.3% (68) अन्य राज्यों से सफल हुए। मध्य प्रदेश से 20, हरियाणा से 18, बिहार से 12 और दिल्ली से 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी युवा सफल रहे। प्रदेश के 74 जिलों के अभ्यर्थी यूपीपीसीएस में चयनित प्रदेश के 75 में से 74 जिलों के अभ्यर्थी चयनित हुए। टॉप जिलों में लखनऊ (8.24%), प्रयागराज (5.34%), कानपुर नगर (4.52%), आगरा (3.02%) और अयोध्या (2.78%) शामिल हैं। वहीं संभल, कन्नौज, कासगंज, महोबा और फतेहगढ़ जैसे छोटे एवं पिछड़े जिलों से भी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। ओबीसी की मजबूत भागीदारी, महिलाओं का दबदबा यूपी पीसीएस में सफल टॉप 20 में 8 अभ्यर्थी ओबीसी वर्ग से हैं। वहीं महिलाओं की भागीदारी भी शानदार रही। टॉप 5 में 80% महिला अभ्यर्थियों का दबदबा है। ये साबित करता है कि अब बेटियां न सिर्फ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, बल्कि टॉप रैंक हासिल कर रही हैं। अभ्युदय योजना का प्रभाव, 43 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता पीसीएस 2024 में लखनऊ में रहकर अभ्युदय योजना से भागीदारी भवन से पढ़ाई करने वाले 43 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। इसमें विपिन देव यादव, विमल कुमार, वरदान गुप्ता, अर्जुन सिंह, चंदन पाल, रक्षा राम, अंकुर सिद्धार्थ सहित अन्य नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर के रहने वाले विपिन देव बताते हैं कि तैयारी घर से कर रहे थे। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग लखनऊ आ गए। यहां भागीदारी भवन में अपनी तैयारी के साथ-साथ पांच महीने कक्षाएं भी ली थी। कई प्रयास के बाद पहले सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 316 रैंक मिली। अब पीसीएस में कार्य अधिकारी पंचायती राज पद पर चयन हुआ है। पापा राजाराम यादव अंबेडकर नगर में चौकीदार हैं। मम्मी मेवाती देवी गृहिणी हैं। विपिन ने बताया कि उनके साथ अभ्युदय कोचिंग से विमल कुमार और वरदान गुप्ता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। नायब तहसीलदार पद पर अर्जुन सिंह, चंदन पाल, सुदेव पटेल, विकास कुमार राज चयनित हुए। इसी तरह रक्षा राम सोनकर सब रजिस्ट्रार बने हैं। संदीप वर्मा का चयन सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी मिसाइल से धुआं-धुआं हुई इजरायल की पेस्टिसाइड फैक्ट्री, देखें डरावना मंजर
    Next Article
    28 लाख छात्रों को 3,350 करोड़ स्कॉलरशिप मिली:इनमें 13.52 लाख OBC बच्चे; योगी बोले- पहले आधी रकम सपाई डकार जाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment