Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSS एजेंसी ने 299 किसानों का भुगतान रोका:शाहजहांपुर में धान खरीद के 6.47 करोड़ रुपये बकाया, किसान परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में धान खरीद के बाद किसानों को 72 घंटे में भुगतान करने का सरकारी दावा खोखला साबित हुआ है। यहां यूपीएसएस (UPSS) एजेंसी ने अभी भी 299 किसानों का 6 करोड़ 47 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है। किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने के कारण उन्हें अगली गेहूं की फसल तैयार करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अपर जिलाधिकारी (ADM) ने संबंधित एजेंसी को जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, शाहजहांपुर में धान खरीद के दौरान किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए जागरूक किया जाता है, जिसमें 72 घंटे के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया जाता है। यूपीएसएस एजेंसी ने कुल 7,033 किसानों से 61,202 मीट्रिक टन धान खरीदा था। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्र के अनुसार, अधिकांश किसानों का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन 299 किसानों का 6 करोड़ 47 लाख रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। एडीएम ने एजेंसी को जल्द से जल्द किसानों के बकाया भुगतान उनके खातों में भेजने का निर्देश दिया है। शाहजहांपुर के किसानों ने सरकारी केंद्रों पर इस उम्मीद में धान बेचा था कि उन्हें समय पर पैसा मिलेगा, जिससे वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे। हालांकि, महीनों बीत जाने के बाद भी यूपीएसएस द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। अब गेहूं की फसल खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी है। किसानों को कंबाइन मशीन और मजदूरी के लिए नकदी की सख्त जरूरत है, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण वे साहूकारों से कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं. जिस एजेंसी (UPSS) ने धान खरीद में किसानों को रुलाया और करोड़ों का भुगतान रोका, उसे दंडित करने के बजाय शासन ने गेहूं खरीद के लिए 25 नए क्रय केंद्र सौंप दिए हैं।यह निर्णय किसानों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। सवाल यह है कि जो एजेंसी पिछले सत्र का बकाया नहीं चुका पा रही, वह नए सीजन में किसानों को समय पर भुगतान कैसे सुनिश्चित करेगी? एजेंसी की लापरवाही और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये ने किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो गेहूं की आवक के समय यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद की हिमांतिका खत्री ने मॉडलिंग से बनाई पहचान:2018 में की थी करियर की शुरुआत, मिसेज मुरादाबाद का जीत चुकी हैं खिताब
    Next Article
    झांसी में बढ़ने लगी मथुरा जाने वालों की भीड़:रेलवे ने आज से आठ ट्रेनों को दिया एक मिनट का ठहराव, टिकिट बुकिंग शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment