Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई में मेगा विधिक सहायता शिविर:न्यायिक मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ एक मंच पर

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद मुख्यालय उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार को मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में आम जनता को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और जनता के बीच की दूरी खत्म करने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाया गया है। अपील की गई कि शिविर में आकर योजनाओं की जानकारी लें और अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएं। पात्र लाभार्थियों को आवास सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागों के स्टॉल और आवेदन की सुविधा शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग, पुलिस, श्रम, महिला एवं बाल विकास सहित अनेक विभागों ने अपने-अपने काउंटर लगाए। आए लोगों का पंजीकरण कराए जाने के बाद वे संबंधित विभाग के स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पात्रता होने पर मौके पर आवेदन भी जमा कर सकते हैं। कई मामलों में लाभ वितरण और समस्या समाधान भी तुरंत किया गया। डीएलएसए की पहल: “डिलीवरी मोड” जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने बताया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। इस बार पहली बार “डिलीवरी मोड” में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ा गया। यदि किसी पात्र व्यक्ति को तत्काल लाभ नहीं मिल पाता है तो उसका फॉलोअप कर लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों और प्रशासन की मौजूदगी इस दौरान अपर जिला जज/नोडल अधिकारी सतीशचन्द्र द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश/अपर जिला जज (एस.सी/एस.टी एक्ट) सुरेश कुमार गुप्ता, एडीजे डकैती कोर्ट के न्यायाधीश डॉक्टर अवनीश कुमार, सीनियर डिवीजन के जज अर्पित सिंह, प्रत्यूष प्रकाश (सिविल जज जूनियर डिवीजन), न्यायिक मजिस्ट्रेट शिंजनी यादव, कोंच सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायाधीश मोहम्मद फरहान सहित समस्त न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की अपील प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और न्यायिक सहायता की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। यह मेगा विधिक सहायता शिविर न्याय को आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तस्वीरें देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी से बड़े थाना प्रभारी:वसूली के आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर के बाद भी नहीं किया रिलीव, अब गिरी गाज
    Next Article
    हरदोई में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन:जिला जज ने जनता को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment