Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश:दो आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें और चाबियां बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और चार चाबियां बरामद की हैं। उरई के सीईओ राजीव शर्मा ने बताया कि रात्रि के समय उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी (चौकी प्रभारी राजेंद्र नगर) और उपनिरीक्षक अभिलाष मिश्रा (चौकी प्रभारी बस स्टैंड) सहित पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रवि राजपूत उर्फ बेटू (19 वर्ष) और शिवम (20 वर्ष) निवासी ग्राम न्यूली बांसा, थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर के रूप में बताई। उनकी तलाशी के दौरान चार चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अन्य मोटरसाइकिल और चार चाबियां बरामद हुईं। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। उनके खिलाफ कोतवाली उरई में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। बरामद सभी वाहनों को थाना परिसर में सीज कर खड़ा कराया गया है, जबकि चाबियां एचएम मालखाना को सुपुर्द कर दी गई हैं। सीईओ राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर प्रभावी लगाम लगेगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, दरोगा रमाशंकर तिवारी, दरोगा अभिलाष मिश्रा, कांस्टेबल अंजीव कुमार, सत्येंद्र राजपूत, नंद किशोर और जीवेश सिंह शामिल थे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में यूजीसी-नेट गाइडेंस:डॉ. राखी कम्बोज ने बताया परीक्षा पैटर्न व टाइम मैनेजमेंट का महत्व
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक योगेश या कोई और:सपा से मोहन बाजपेई या फिर यश मोहन पटेल हैं पसंद? बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment