Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US और Saudi Arabia ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया संयुक्त हवाई हमला

    48 minutes from now

    1

    0

    अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त रूप से हवाई हमले किए जिनका इस्तेमाल ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हाल के दिनों में हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले 72 घंटों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के निर्देश पर किए गए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में अमेरिकी और सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में आतंकवादी संगठनों के कई साजो सामान और हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया।’’ सेंटकॉम ने कहा कि ‘‘रिवोल्यूशनरी गार्ड और उससे जुड़े आतंकवादी समूहों को ये हमले तुरंत बंद करने चाहिए, अन्यथा अमेरिका की ओर से आगे भी सैन्य कार्रवाई की जाएगी।’’ इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने बताया था कि उसने लगातार दूसरे दिन इराक में सक्रिय ईरान समर्थित सशस्त्र समूह द्वारा दागे गए ड्रोन मार गिराए। इन ड्रोन का लक्ष्य देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पेट्रोलियम प्रतिष्ठान थे।इसे भी पढ़ें: Johnson & Johnson का बड़ा फैसला: Cancer के हजारों केस खत्म करने के लिए देगी $5.5 Billion Settlementवहीं, सऊदी अरब द्वारा सोमवार को भी इसी तरह के ड्रोन हमले का आरोप लगाए जाने के बाद इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने सुरक्षा एजेंसियों को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US बलों पर Iran का मिसाइल हमला नाकाम, बीच में ही नष्ट की गईं सभी मिसाइलें
    Next Article
    भारत सीमा से लगे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment