Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    USA ने नीदरलैंड को टी-20 में पहली बार हराया:93 रन से जीता मैच; साईतेजा मुक्कामल्ला की फिफ्टी, हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके

    20 hours ago

    1

    0

    यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की है। उसने ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराया। अमेरिका ने नीदरलैंड को टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार हराया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार के तीसरे मैच में 197 रन का टारगेट चेज कर रही नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके। शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला ने 79 रन बनाए। जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट झटके। लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन ने एक-एक विकेट झटके। मैच का स्कोरकार्ड मैच विनर्स USA तीसरे नंबर पर आया पहली जीत के साथ USA की टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम के पास 3 मैचों में दो अंक हैं। इतने ही अंक, नीदरलैंड के पास हैं, लेकिन डच टीम का नेट रन रेट USA से कम है। भारत 4 अंक लेकर पहले, पाकिस्तान इतने ही अंक से दूसरे स्थान पर हैं। नामीबिया टेबल में सबसे नीचे है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्तुश केंजिगे, अली खान। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, फ्रेड क्लासन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में बारिश की आशंका:15 फरवरी को कोलंबो में 24 घंटे बारिश का अनुमान; आज रात श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया
    Next Article
    T20 World Cup 2026 Schedule: शनिवार को खेले जाएंगे तीन बड़े मुकाबले, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भी होगी भिड़ंत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment