Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश में बादशाह के कंसर्ट पर रोक लगाएं:अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी को लिखी चिट्‌ठी, कहा- टटीरी गाने में महिलाओं का अपमान हुआ

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सिंगर बादशाह की टटीरी सांग का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में बादशाह के कंसर्ट पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बादशाह के नए गाने टटीरी में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। स्कूल जैसे पवित्र स्थान को भी अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है। इससे महिलाओं की गरिमा, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का घोर अपमान है। सभी डीएम से रोक लगाने की मांग की अपर्णा यादव ने कहा- गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इससे महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। आयोग ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने और लुक आउट सर्कुलर जारी होने की भी जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि गायक बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति रद्द की जाए। जिससे लोगों को गलत मैसेज न जाए। अब पढ़िए क्या टटीरी सॉन्ग का विवाद हरियाणवी लोकगीत टटीरी को बादशाह ने नए रैप वर्जन में रिलीज किया था। रिलीज होने के बाद से ही उन पर अश्लील शब्दों और दृश्य दिखाने के आरोप लगे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग का बॉयकाट शुरू हो गया। विरोध बढ़ने के बाद रैप वर्जन को कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, लेकिन उसी विवाद के बाद अब कई कलाकार टटीरी गीत को अपने-अपने अंदाज में गाकर रिलीज कर रहे हैं। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के भिंगारी बाजार में महिला की मौत:पेट्रोल टैंकर की चपेट में आने से पति घायल, इलाज जारी
    Next Article
    GSVM में ‘एनिमल एक्सपेरिमेंट’ का नया दौर:पहली CAL लैब शुरू, अब चूहों की चीरफाड़ नहीं; कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से सीखेंगे MBBS छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment